फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dogs bite 21 people in Nainital

नैनीताल में कुत्तों ने 21 लोगों को काटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dogs bite 21 people in Nainital
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नगर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नैनीताल के अलग-अलग क्षेत्रों में कुत्तों ने 21 लोगों को काट दिया। इसके अलावा बंदर ने एक अधेड़ को भी काट डाला। कुत्तों-बंदर के हमले में घायल लोग बीडी पांडे अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने पहुंचे।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के मुताबिक सोमवार को ईशा (15) निवासी सूखाताल, सुनीता (38), निवेश (25), सूरज बिष्ट (22) , दया बोरा (8) , फरान (6) , सुभाष (31), सादगी रावत (10 ), प्रकाश (45), दिव्यांश (10), दिव्यांशी (10), भूपेश (34), अर्जुन (24), चंपावती (40), विक्रम रावत (40), राजेश प्रसाद (76) सभी निवासी मल्लीताल क्षेत्र, शेखान (51) और प्रकाश (28) निवासी सूखाताल समेत तीन अन्य लोगों को कुत्तों ने काट लिया। वहीं, राजभवन निवासी दया किशन (54) को बंदर ने काट लिया। सभी सोमवार को अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है। सभी पीड़ितों से समय पर एंटी रेबीज की दूसरी और तीसरी डोज लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

नौ माह में 1057 लोगों ने लगाई एंटी रेबीज वैक्सीन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल प्रशासन के मुताबिक हर साल कुत्ते और बंदर लगभग डेढ़ हजार से अधिक लोगों को काटते हैं। बीते नौ माह में 1057 लोगों पर लावारिस कुत्तों और बंदरों ने हमला किया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हर दिन लगभग चार-पांच लोग एंटी रेबीज का टीका लगाने अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed