फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be no shortage of funds for the construction of the Amritpur bypass.

Nainital News: अमृतपुर बाईपास के निर्माण में नहीं होगी धन की कमी

Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of funds for the construction of the Amritpur bypass.
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन और वीकेंड पर काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने वाले मार्गों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। बाईपास बनने से बाबा नीम करौली धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले पर्यटकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने, नियमित निगरानी रखने और रोड कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, बेहतर यातायात प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
दोनों चरणों में 644.99 लाख रुपये स्वीकृत
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के अनुसार, बाईपास के प्रथम चरण के लिए 175.40 लाख और द्वितीय चरण के लिए 469.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों चरणों की भौतिक प्रगति क्रमशः 15 और 10 प्रतिशत है। पहले चरण में वित्तीय प्रगति 14 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो किलोमीटर सड़क के लिए पहाड़ कटान पूरा
परियोजना के तहत दो किलोमीटर तक सिंगल लेन सड़क के निर्माण के लिए पहाड़ कटान का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, 75 मीटर स्पान के स्टील पुल का निर्माण प्रगति पर है। पुल के लिए 1177.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी भौतिक प्रगति 10 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति सात प्रतिशत है।
--
3.5 किमी लंबा बाईपास जून 2027 तक बनना है
काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का निर्माण करीब 3.5 किलोमीटर लंबाई में टू-लेन सड़क के रूप में किया जा रहा है। यह मार्ग काठगोदाम स्थित गौला पुल से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक बनेगा। परियोजना की कुल लागत करीब 21 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें पहाड़ कटान, सड़क निर्माण, सुरक्षा दीवारें, कलवर्ट, बिजली की हाईटेंशन लाइनों और खंभों की शिफ्टिंग तथा गौला नदी पर 75 मीटर स्पान और सात मीटर चौड़े पुल का निर्माण शामिल है। पुल के लिए करीब 11.77 करोड़ रुपये, सड़क निर्माण के दो चरणों के लिए कुल 6.45 करोड़ रुपये तथा बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 2.93 करोड़ रुपये की व्यवस्था बताई गई है। परियोजना को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य पहले निर्धारित किया गया था।

---
अभी गुलाबघाटी में फंसते हैं वाहन
वर्तमान में काठगोदाम से रानीबाग तक हर रोज जाम की स्थिति बनती है। वीकेंड पर तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। बाईपास बनने से नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को काठगोदाम-रानीबाग-गुलाबघाटी मार्ग का विकल्प मिलेगा। इससे पर्यटन सीजन और वीकेंड पर लगने वाले जाम का दबाव कम होने के साथ दानीजाला और सिमलखेत क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed