{"_id":"61d203a5863730037e5fad48","slug":"doctors-deployed-to-look-after-kovid-infected-children-haldwani-news-hld449719135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड संक्रमित बच्चों की देखरेख के लिए डॉक्टर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड संक्रमित बच्चों की देखरेख के लिए डॉक्टर तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी के 488 विद्यार्थियों में से 92 बच्चों के संक्रमित आने पर विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। वहीं विद्यालय में संक्रमित आए बच्चों को अलग-अलग कमरों में आइसोलेट करने के साथ उनकी निगरानी के लिए एक डॉक्टर की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासन की टीम भी पलपल की अपडेट ले रही है।
रविवार सुबह विद्यालय में निगेटिव रिपोर्ट वाले छात्रों को उनके अभिभावक अपने साथ घर ले गए। सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम और कौश्याकुटौली के एसडीएम राहुल शाह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने विद्यालय में चार ऑक्सीजन कंसट्रेटर, एक ऑक्सीजन सिलिंडर, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, दवाइयां और एंबुलेंस विद्यालय में है। विद्यालय में प्राचार्य समेत 91 बच्चों के कोरोना संक्रमित आने के बाद से प्रशासन की टीम नजर बनाए हुए हैं। प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमित बच्चाें को अलग अलग कमरों में आइसोलेट कर दिया है।
कौश्याकुटौली के एसडीएम राहुल साह का कहना है कि विद्यालय में 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी है। निगेटिव आए बच्चों की जांच रिपोर्ट देखने के बाद अभिभावकों के साथ भेजा गया है। विद्यालय में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं बच्चों मेें सामान्य सर्दी जुखाम के सामान्य लक्षण हैं।