{"_id":"5fcbf2aa8ebc3ecfc4603393","slug":"doctors-demanded-full-salary-by-taking-out-candle-march-haldwani-news-hld4063495152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर डॉक्टरों ने मांगा पूरा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर डॉक्टरों ने मांगा पूरा वेतन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूरा वेतन मांग रहे मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टरों ने शनिवार को प्रशासनिक भवन से मुख्य गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें 55 पीजी डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।
डॉक्टरों ने कहा कि वह जल्द से जल्द वापस काम पर लौटना चाहते हैं और उनकी परीक्षाएं भी नजदीक है पर सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही जिस कारण मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। डॉ. नवीन सेमवाल ने बताया कि अगर उन्हें जेल भी जाना पड़ा तो वह लोग तैयार हैं। इस मौके पर डॉ. कपिल तोमर, डॉ. मोहित सिंह, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. मेघा डबराल, डॉ. आस्था रावत आदि थे।
प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने बताया कि वेतन की मांग शासन स्तर पर भेज दी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर पर हड़ताल को लेकर नाराजगी जताई गई है। यदि 24 घंटे में हड़ताल खत्म नहीं की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (माई सिटी रिपोर्टर)