फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   doctor's daughter missing

डॉक्टर की बेटी लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
doctor's daughter missing
हल्द्वानी। डॉक्टर की बेटी के लापता होने पर मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में आठ युवकों से पूछताछ की है। पता चला है कि किशोरी घर से नाराज होकर निकली है।
विज्ञापन

पीलीकोठी, बड़ी मुखानी निवासी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 27 जुलाई की सुबह अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। किशोरी का मोबाइल नंबर भी बंद चल रहा है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी ने इस्टाग्राम पर आठ युवकों से बातचीत की थी। पुलिस ने सभी युवकों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में मारपीट, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। खेड़ा गौलापार निवासी समीर जलाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकला था। इसी समय अज्ञात लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक के परिवार के बीच मारपीट
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने होटल मालिक के परिवार के बीच हुई मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ने एक दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना कारण संपत्ति संबंधी विवाद बताया जा रहा है। रेलवे बाजार की रहने वाली होटल मालकिन विजय लक्ष्मी चौहान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके परिवार के अमर सिंह, उदय सिंह, जयसिंह और अदिती सिंह ने उसके साथ मारपीट की। बचाव करने पर उसके पति विक्रम सिंह को पीटा गया। इधर अदिति सिंह की तहरीर पर विजय लक्ष्मी और उनके पति विक्रम सिंह के साथ दीपक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अदिति का आरोप है कि जब वह सफाई करने जा रही थी तो विजय लक्ष्मी, विक्रम सिंह और संदीप ने मारपीट की है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed