फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctor missing from hospital, commissioner ordered investigation

Nainital News: डॉक्टर अस्पताल से नदारद, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing from hospital, commissioner ordered investigation
नैनीताल। नैनीताल के गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया है। साथ ही सीएमएस की ओर से उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



कुमाऊं आयुक्त रावत को जानकारी मिली कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। डॉक्टर 10 दिन में एक बार अस्पताल आकर उपस्थिति पंजिका में एक साथ 10 दिन के हस्ताक्षर कर देते हैं। कुमाऊं आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कैंची धाम से मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि डाॅ. जगदीप की ओर से रजिस्टर में हस्ताक्षर किए गए हैं लेकिन वह एक सप्ताह से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। इस पर आयुक्त रावत ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो डाॅक्टर कहीं नहीं दिखे। इस संबंध में सीएमओ नैनीताल से पूछा गया तो उन्होंने सीएमएस डॉ. सतीश की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं देने की बात कही। बुधवार को मामला प्रकाश में आने पर उनको जानकारी मिली है। कुमाऊं आयुक्त ने सीएमओ नैनीताल को मामले की जानकारी न होने, डॉ. जगदीप सिंह की अनुपस्थिति के संबंध में सीएमएस की ओर से उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना न दिए जाने के संबंध में निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed