फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona in uttarakhand : Do not walk on the road unnecessarily, challan will be done

उत्तराखंड में कोरोना : रात्रि कर्फ्यू को लेकर हल्द्वानी में भी सख्ती, बेवजह सड़क पर न घूमें, चालान हो जाएगा

Sat, 17 Apr 2021 09:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 17 Apr 2021 09:54 AM IST
सार

आप भूलकर भी बिना किसी कारण के सड़कों पर न घूमें वर्ना चालान हो जाएगा।

विज्ञापन
corona in uttarakhand : Do not walk on the road unnecessarily, challan will be done
हल्द्वानी शहर में भी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रात्रि कर्फ्यू को लेकर अपने हल्द्वानी शहर में भी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसलिए आप भूलकर भी बिना किसी कारण के सड़कों पर न घूमें वर्ना चालान हो जाएगा। मुख्य चौराहों और सड़क पर पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : हरिद्वार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, नहीं है रेमडेसिविर की एक भी वॉयल
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष की बैठक में बिना कारण के घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और कर्फ्यू का पूर्णत: पालन करवाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : अलग-अलग ट्रेनों से दून पहुंचे 18 संक्रमित, दिनोंदिन बढ़ती जा रही संख्या

एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने कहा कि मुख्य चौराहों, सड़क पर पुलिस बैरिकेडिंग करेगी। सुबह पांच बजे तक सभी थानों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

यहां लगाई है बैरिकेडिंग

- काठगोदाम नरीमन चौराहा
- मुखानी
- रामपुर रोड सिंधी चौराहा
- मोतीनगर
- बेलबाबा
- लालकुआं

रात को इन्हें मिलेगी छूट

- मालवाहक वाहनों को छूट
- अस्पताल जाने-आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को छूट
- शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करने वालों को छूट, इसके लिए कंपनी का आईकार्ड रखना होगा
- रात को बस-ट्रेन से आने वाले यात्रियों को घर जाने की छूट

पुलिस ने नई लाइन लाइन का पालन करने के दिए निर्देश

पुलिस ने ऑटो-रिक्शा, केमू व इंटरसिटी बस संचालकों को कोविड नियमों का पूर्णतया पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहनों में 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठाने के आदेश का कतई उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई।

बहुउद्देश्यीय भवन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र ने ऑटो-रिक्शा, केमू व इंटरसिटी बस संचालकों से कहा कि वह कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करना सुनिश्चित करें।

वाहन संचालन के समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही वाहनों में बिना मास्क सवारियों को न बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाए।

इस दौरान यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसओ बनभूलपुरा यूनुस अहमद ने वाहन संचालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता पैदा करने वाले स्टीकर भी वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed