{"_id":"4e11ea14da417d2234ebec1357b6133c","slug":"dm-uncle-aunt-street-top-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम अंकल, विधायक आंटी सड़क बनवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम अंकल, विधायक आंटी सड़क बनवा दीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा बेलुवाखान के तहत कूण, सौलिया और जमीरा गांव के दर्जनों ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर बच्चों समेत नैनीताल पहुंचे। उन्होंने पहले डीएम दीपक रावत और फिर विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर समस्या बताई। दोनों ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बेलुवाखान के युवा प्रधान हिमांशु पांडे के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बल्दियाखान रोड साइड से कूण गांव दो किमी, सौलिया गांव चार किमी और जमीरा गांव पांच किमी पैदल दूरी पर बसे हैं। इन गांवों की जनसंख्या करीब 500 है।
विज्ञापन
यहां के अधिकांश लोग सब्जी और दूध का व्यवसाय कर जीविका का निर्वहन करते हैं। सड़क के अभाव में इन गांवों के सरकारी नौकरी करने वाले लोग, स्कूली बच्चे पैदल ही नैनीताल, बल्दियाखान और पटवाडांगर इंटर कालेज तक रोजाना आते-जाते हैं। इन गांवों के कई लोग सेना में तो कई अन्य सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक रोड के अभाव में कोई दुर्घटना होने या स्वास्थ्य खराब होने पर मरीज को डोली में बैठाकर सड़क तक लाना पड़ता है। इस दौरान ग्रामीणों में शामिल बच्चों ने भी जल्द से जल्द सड़क बनवाने की गुहार लगाई।
डीएम दीपक रावत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही तीनों गांवों के मध्य विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सड़क समेत अन्य सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सार्थक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिला प्रशासन की मदद से सभी समस्याएं हल की जाएगी।
डीएम और विधायक से मिलने वालों में हिम्मत महरा, हयात मेहरा, कैलाश अधिकारी, मदन बिष्ट, पारस मेहरा, गोपाल सिंह, लीला देवी, बबीता रावत, कमला रावत, गंगा मेहरा, निर्मला सौलिया, हंसा, खष्टी, राधा, लक्ष्मी, विनीता, मंजू बिष्ट, मुन्नी देवी, प्रांजल मेहरा, भावना, दीपा, आनंदी, लक्ष्मी, जानकी, हेमा बिष्ट, बंसती देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।