फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM SN Pande

पिथौरागढ़ के 50वें जिलाधिकारी होंगे आनंद स्वरूप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM SN Pande
चंपावत के स्थानांतरित डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे का स्थानांतरण पौड़ी हो गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के अपर सचिव और संस्कृति विभाग के निदेशक आनंद स्वरूप को पिथौरागढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है। आनंद पिथौरागढ़ के 50वें डीएम होंगे। डॉ. विजय तीन जनवरी 2019 से पिथौरागढ़ में तैनात हुए। उनका कार्यकाल लगभग दो साल एक माह का रहा। डीएम के साथ ही यहां के सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार का भी स्थानांतरण हो गया है। उन्हें हरिद्वार का सीडीओ नियुक्त किया गया है। देहरादून की डिप्टी कलक्टर अनुराधा पाल पिथौरागढ़ की सीडीओ होंगी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को फिर नापनी होगी 100 किमी की दूरी
पिथौरागढ़। यहां सीडीओ रहे डॉॅ. सौरभ गहरवार रेडियोलॉजिस्ट भी हैं। महिलाओं की समस्या को देखते हुए उन्होंने गंगोलीहाट में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहने के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। उनके प्रयासों से एक दशक से बंद अल्ट्रासाउंड मशीन का सदुपयोग हो सका था। इससे गंगोलीहाट और बेड़ीनाग की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिली थी। पदोन्नत होकर सीडीओ बनने के बाद भी वह माह में एक रविवार को सीएचसी गंगोलीहाट जाकर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। डॉ. गहरवार रविवार या अवकाश के दिन पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। उनका तबादला होने से गंगोलीहाट-बेड़ीनाग क्षेत्र की महिलाओं को जांच के लिए फिर से 100 किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ेगा। उनके स्थानांतरण से दोनों विकासखंडों के लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed