डीएम ने संवासिनियों को बांटी रजाइयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दीपक रावत ने नारी निकेतन पहुंचकर 11 संवासिनियों को सर्दी से बचाव के लिए रजाइयां दी। रजाइयां सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने समाजसेवी उमेश अग्रवाल के सौजन्य से जुटाई थी। डीएम ने नारी निकेतन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी रावत ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में दान और मदद नेक माने गए हैं। हमें गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। गरीब की मदद करने से ईश्वर के द्वार खुलते हैं। समाजसेवी उमेश अग्रवाल एवं उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की।
डीएम ने कहा कि सभी को घरों में उपलब्ध सरप्लस कपड़े, बर्तन, कंबल, रजाई और खाद्य सामग्री नारी निकेतन, बाल निकेतन, मूक बधिर विद्यालयों के अलावा मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीबों को बांटनी चाहिए।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता, सहायक निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, हंसी देवी, अध्यापिका रेखा भट्ट मौजूद थी।