फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM angry over less loan given to farmers

Nainital News: किसानों को कम लोन दिए जाने पर डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
DM angry over less loan given to farmers
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने लीड बैंक सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) एवं आरसेटी की सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक ली। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिन किसानों के पास भूमि नही है ऐसे लोगों को पशु पालन हेतु लोन दिया जाता है लेकिन अधिकांश बैंकर्स ऐसे पशुपालकों को लोन मुहैया नही कराते है और बैंकर्स द्वारा उनका प्रार्थना पत्र अस्वीकृत कर दिया जाता है। इस पर डीएम ने लीड बैंक अधिकारी को ऐसे बैंकर्स की सूची बनाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बैंकर्स द्वारा बताया कि जनपद के सभी बैंकों द्वारा 2025-26 त्रैमासिक 123 प्रतिशत ऋण दिया गया है। इस पर डीएम ने किसानों के लोन का प्रतिशत कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में डीएम ने कहा होम स्टे योजना में स्थानीय व्यक्तियों की सब्सिडी पर डाका डालने वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरसेटी के अधिकारियों को जेल में बंद कैदियों को को उनकी आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed