{"_id":"63694efe26c17902ce3a53d4","slug":"divisional-commissioner-inspected-the-stadium-legacy-west-plant-and-halduchur-hospital-haldwani-news-hld4812486184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने स्टेडियम, लीगेस वेस्ट प्लांट और हल्दूचौड़ अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने स्टेडियम, लीगेस वेस्ट प्लांट और हल्दूचौड़ अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
हल्द्वानी, गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करते कमिश्नर दीपक रावत। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के नदारद रहने पर नाराजगी जताई। कमिश्नर ने बिजली का कार्य पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को ठेकेदार पर तत्काल जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। सवालों के जवाब पर भी अधिकारियों के चुप्पी साधने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने लीगेसी वेस्ट प्लांट और हल्दूचौड़ स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
कमिश्नर ने स्टेडियम के मल्टी परपज हाल और बैडमिंटन हाल में पंद्रह करोड़ दस लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सिंथेटिक फ्लोरिंग और मेपलवुड फ्लोरिंग का निरीक्षण किया। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, स्विमिंग पूल सहित अन्य स्पोर्ट्स की गतिविधियां होनी हैं। मौके पर निरीक्षण में इलेक्ट्रिक सिटी और सिविल के इंजीनियर के नदारद मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को ठेकेदार के ऊपर तत्काल पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि इतने बड़े कार्य में बिजली की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन रहेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव को लेकर शासन से वार्ता कर पूरे कॉप्लेक्स के रखरखाव की व्यवस्था की बात भी कही। बाद में उन्होंने लीगेसी वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्लांट में मंगलवार से प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी। बताया कि करीब एक लाख मीट्रिक टन कूड़े का ढेर है जिसे नगर निगम की ओर से छह महीने में निस्तारित कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके तहत प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन कूड़े को प्रोसेसिंग की योजना है। बताया कि प्लांट की मदद से पुराने कूड़े का न सिर्फ निस्तारण होगा बल्कि सरकार को उससे राजस्व भी प्राप्त होगा।
इसके बाद मंडलायुक्त ने मोतीनगर में स्वास्थ्य विभाग के 62 करोड़ की लागत से पेयजल निगम की ओर से निर्माणाधीन 200 बेड का अस्पताल और हल्दूचौड़ मेें ब्रिडकुल की ओर से सात करोड़ 89 लाख की लागत से बने 30 बेड के सीएचसी का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के निर्माण का कार्य उपयुक्त पाया गया। इसमें 30 बेड के अस्पताल का कार्य पूर्ण हो चुका है।
इस दौरान पेयजल निगम के एमडी ओम प्रकाश, तहसीलदार सचिन कुमार, विक्रम राणा, कोच कविता बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
फोटो-