{"_id":"4be10713f0cc2495b18d905780ff0947","slug":"district-convention-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक जिला अधिवेशन में रविवार को नगर पालिका सभागार में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का मुख्यमंत्री से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि महासंघ के प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह रावत ने कर्मियों का आह्वान किया कि महासंघ की मजबूती के लिए आगे आएं। महासंघ के जिलाध्यक्ष कल्याण गिरी व जिला मंत्री उर्बा दत्त जोशी ने अतिथियों और कर्मियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अन्य संवर्ग के कर्मियों की तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को छठे वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2006 से दिया जाए। साथ ही एसीपी का लाभ एक सितंबर 2008 से दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह समूह घ के कर्मियों को ग्रेड वेतन 1900 रुपया दे। उन्होंने बेसिक शिक्षा स्कूलों में समायोजित कर्मियों को परिषदीय सेवाकाल से जोड़ते हुए एसीपी का लाभ देने, केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के मुताबिक समूह घ के कर्मियों को समूह ग में समायोजित करने की मांग की। बाद में उन्होंने छह सूत्रीय मांग पत्र मुख्य अतिथि को सौपा।
विज्ञापन
अधिवेशन में शिव दत्त भट्ट, गिरीश चंद्र उप्रेती, महेश चंद्र तिवारी, महेश चंद्र पंत, बहादुर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, किशन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह मनराल, दिनेश कांडपाल, खीम सिंह नदगली, प्रकाश पांडे आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सुरेंद्र भंडारी, रमेश लाल, धनुली देवी, मंजू, मधु, सावित्री देवी, कमला देवी, विद्या, गंगा, प्रेम सिंह संबल, खीम सिंह नदगली, पान सिंह अधिकारी,गोविन्द सिंह सनवाल, गोपाल बिष्ट,लक्ष्मण बिष्ट समेत जिलेभर के कर्मी मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष कल्याण गिरी ने किया।