{"_id":"682505b6a8eac8a30e0b2260","slug":"dispute-over-wrong-parking-of-car-in-kotwali-girl-got-into-a-scuffle-with-police-haldwani-news-c-8-1-hld1044-563395-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोतवाली में कार गलत पार्क करने पर विवाद, पुलिस से उलझी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोतवाली में कार गलत पार्क करने पर विवाद, पुलिस से उलझी युवती
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पहुंची युवती ने पहले तो नो-पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर दी, फिर पुलिस ने वहां से हटाने के लिए कहा तो उलझ गई। इस वजह से अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई। पुलिस वालों को उसने कानून का पाठ पढ़ाना शुरू किया। अभद्रता पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में माफीनामा लिखने के बाद वाहन का चालान कर छोड़ा।
बुधवार दोपहर काले रंग की कार लेकर एक युवती कोतवाली हल्द्वानी के अंदर आई। उसने वाहन को हेल्प डेस्क के सामने रास्ते में पार्क कर दिया। इसी बीच कोतवाल राजेश यादव को फोन आया कि डहरिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है, जहां फोर्स की जरूरत है। कोतवाल और अन्य पुलिस बल डहरिया जाने को बाहर निकला तो देखा कि कार ने रास्ते बंद किए हैं। एसएसआई रोहताश सागर ने युवती से कार हटाने को कहा तो पहले युवती कुछ नहीं बोली। कई बार कहने पर वह एसएसआई से बहस करने लगी और बोली- कार नहीं हटाएगी। कोतवाल राजेश यादव ने महिला एसआई सिमरन से युवती को हिरासत में लेने को कहा। बाद में उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। पुलिस ने नो पार्किंग में युवती का चालान काटा और लिखित माफीनामा लेकर छोड़ा। माई सिटी रिपोर्टर