फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute between husband and wife about him

पति-पत्नी में वो को लेकर हुआ विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute between husband and wife about him
लालकुआं (नैनीताल)। पति के साथ दूसरी महिला को देख पत्नी भड़क गई। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। बाद में गांव के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लालकुआं कोतवाली में एक घंटे तक धरना दिया। बाद में कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर वे शांत हुए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति अपने घर रिश्ते की कथित भांजी को लेकर आ गया। बाद में ग्रामीण की पत्नी मायके से लौट आई और घर में महिला को देख वह आगबबूला हो गई। दंपती में झगड़ा होने पर पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने भी कथित भांजी का विरोध करते हुए उनके रिश्ते पर सवाल उठाए और गांव में अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीण और उसकी कथित भांजी को कोतवाली ले आई। इसके बाद गांव की महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गई और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इधर, कोतवाल संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके बाद महिलाएं गांव लौट गईं। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed