{"_id":"6a8cb3b098ac5ffc7c0b8e23","slug":"dispute-after-race-on-gaula-bypass-car-vandalized-haldwani-news-c-8-1-hld1057-821426-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौला बाईपास पर रेस के बाद विवाद, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौला बाईपास पर रेस के बाद विवाद, कार में तोड़फोड़
Tue, 25 Aug 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला बाईपास पर रविवार देर रात दो कार तेज रफ्तार में दौड़ीं। दोनों के चालकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक कार में सवार कुछ लोग दूसरी कार में तोड़फोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने दिल्ली नंबर की कार को पकड़ा और चालान काट दिया। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें चालक खुद शराब पीकर कार चलाने की बात स्वीकार कर रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति दिल्ली नंबर की गाड़ी का मालिक बताया जा रहा है। चालक ने कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को नौकरी जाने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दो कार के बीच रेस होने और इस दौरान विवाद व तोड़फोड़ होने की बात सामने आई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दूसरी कार को ट्रेस कर उसके चालकों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन