फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Disater in Pithauragarh

जाजरदेवल आईटीबीपी कैंप के पास मलबा आने से बाल-बाल बचा बुलेरो वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Disater in Pithauragarh
ईग्यारदेवी के पास मलबा आने से बंद ऑल वेदर सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिलेभर की सड़कों पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। पिथौरागढ़ से जाजरदेवल की ओर जा रहे एक बोलेरो वाहन के ऊपर जाजरदेवल आईटीबीपी कैंप के पास भूस्खलन होने से मलबा गिर गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाई। हादसे में वाहन चालक को सामान्य चोट आई। इधर बारहमासी सड़क मलबा आने से सुबह चार घंटे बंद रही। धमौड़ से घाट तक पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं जो वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा बना है। गणाई गंगोली के अनोली के फालरौ में भारी बारिश के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के बेड़ीनाग में सर्वाधिक 45.7 मिमी बारिश हुई। डीडीहाट में 36.8, गंगोलीहाट में 35, मुनस्यारी में 24.45 और धारचूला में 12.6 मिमी बारिश हुई। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ से जाजरदेवल की ओर जा रही बोलेरो संख्या यूके 05टीए 3138 के ऊपर जाजरदेवल आईटीबीपी कैंप के पास अचानक पहाड़ी खिसकने से मलबा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि वाहन में सवार सुजई जाजरदेवल निवासी वाहन स्वामी शिवराज कुमार और वाहन चालक पूरन सिंह को कोई चोट नहीं आई।
गणाई गंगोली तहसील के अनोली फालरौ में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण मानुली देवी पत्नी स्व. चंद्र सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। मकान के गिरने के बाद मलबे में दबे जानवरों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
घर में रखा सारा सामान मलबे से दब गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। भारी बारिश से तवाघाट-नारायण आश्रम, बांस-आंवलाघाट, नाचनी-भैंसकोट, गिन्नीबैंड-समकोट, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाल, कालिका-खुमती, मल्लासेल-राउतगड़ा, तवाघाट-सोबला सड़क बंद चल रही है।
चीन सीमा को जोड़ने वाली घटियाबगड़-लिपुलेख, गुंजी-कुटी-ज्योलिंगकांग, सोबला-दर-तिदांग सड़क बंद चल रही है। इन सड़कों के बंद होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बारहमासी सड़क में इग्यारदेवी, गुरना, चुपकोट बैंड के पास मलबा गिरने से दो घंटे से अधिक समय तक सड़क बंद रही। बारहमासी सड़क पर कई जगह पहाड़ी में अटके बोल्डर और मलबा गिरने के कारण वाहनों के लिए आवाजाही खतरनाक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed