फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Director upset over slow pace of construction work at Cancer Institute

Nainital News: कैंसर संस्थान में निर्माण कार्य की धीमी गति पर निदेशक नाराज

Sat, 29 Nov 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Director upset over slow pace of construction work at Cancer Institute

विज्ञापन
हल्द्वानी। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्या ने शुक्रवार को स्वामी राम कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने निमार्णाधीन इमारत के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या को बढ़ाकर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने उपकरणों, वार्डों की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। कैंसर संस्थान डॉ. केसी पांडे ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट निर्माण के बारे में बताया। निदेशक ने आईसीयू एवं ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. पांडे को निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग के लिए एजेंसी से प्रत्येक 15 दिन में रिपोर्ट मांगने के लिए कहा। उन्होंने सभी मजदूरों की उपस्थिति को दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन का प्रयोग करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

डॉ. अजय आर्या ने मेडिकल कॉलेज के अधीन टीबी चेस्ट विभाग और 90 बेड की नई इमारत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सुशीला तिवारी अस्पताल के कुछ विभाग यहां स्थानांतरित किए जाएंगे। वहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जीएस तितियाल, डॉ. निर्दोष पंत, डॉ. जलज गौड़, डॉ. ललित, डॉ. नलिन गोयल, पंकज बोरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed