{"_id":"665ada9a8f5f154e5b0a4521","slug":"devotees-will-not-be-able-to-go-to-kainchi-dham-in-private-vehicles-from-bhowali-2024-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: अब भवाली से निजी वाहनों में कैंची धाम नहीं जा पाएंगे भक्त, जानें वीकेंड को लेकर नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: अब भवाली से निजी वाहनों में कैंची धाम नहीं जा पाएंगे भक्त, जानें वीकेंड को लेकर नया अपडेट
Sat, 01 Jun 2024 01:53 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:53 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक यातायात हरबंस सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बहुउ्ददेश्यीय भवन में यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी की।
विज्ञापन
कैंची धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस अधीक्षक यातायात हरबंस सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बहुउ्ददेश्यीय भवन में यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी की। गोष्ठी में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
गोष्ठी में तय किया कि श्रद्धालु और पर्यटक निजी दोपहिया और चारपहिया वाहन से भवाली या खैरना की तरफ से कैंची धाम की ओर नहीं जा सकेगा। गोष्ठी में श्रद्धालुओं-पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल सेवा चलाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हाईवे पर जाम में फंसी एबुलेंस: मरीज परेशान, कैंची में भी तीन घंटे से अधिक समय ट्रैफिक में फंसे श्रद्धालु
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से कैंचीधाम तक (बस), नैनी बैंड प्रथम से कैंचीधाम तक (टैक्सी और बस), सैनिटोरियम से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस), नगर पालिका ग्राउंड भवाली से कैंचीधाम तक (टैक्सी), खैरना से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस) चलाने पर सहमति बनी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।