फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devotees immersed in Bhajan Sandhya till late night

देर रात तक भजन संध्या में डूबे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in Bhajan Sandhya till late night
हल्द्वानी। संतान की लंबी आयु और आरोग्य के लिए मनाया जाने वाला महापर्व छठ पूजा समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पूर्वांचल के लोगों ने छठ स्थल पर कई भोज्य पदार्थों को छठी माता को अर्पण करते हुए सायंकाल प्रदोष वेला में अस्त होते सूर्य की विधिपूर्वक पूजा कर पानी में खड़े रहकर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

शृंगार से सजी धजी व्रती महिलाएं बांस की टोकरी, सूप में दूध, ठेकुआ, जल, पत्ते लगे गन्ने, पानी वाला नारियल, चावल, सिंदूर, दीपक, धूप, अदरक का हरा पौधा, हल्दी, मूली, धूप बत्ती, शकरकंदी, सुथनी, नाशपाती, शरीफा, केला, मीठा नींबू, चावल का आटा, सुपारी, शहद, कुमकुम, चंदन, मिठाई, गुड़ आदि लेकर रामपुर रोड स्थित छठ स्थल पर पहुंचीं। महिलाओं ने वेदियों के पास बैठकर सामूहिक रूप से ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन छठी माता की पूजा की। आरती के बाद महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने नहर में पानी में उतरी और सूर्यदेव को खाद्य सामग्री अर्पण करते हुए उन्हें अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

काबीना मंत्री बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद भी शाम के समय छठ स्थल पर पहुंचे और एक दिया शहीदों के नाम जलाकर पूर्वांचल के लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर पार्षद नीरज बगड़वाल, छठ सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णा साह, कार्यकारी अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, छोटे लाल साह, सचिव सुरेश भगत, महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, संगठन मंत्री राम अवतार, ओम प्रकाश साह, प्रभा साह, जय प्रकाश साह, उषा कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed