फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devastated by the lack of justice, farmer Sukhwant committed suicide, giving up on life in haldwani

Haldwani News: न्याय न मिलने से टूटे किसान सुखवंत, जिंदगी से हारकर की आत्महत्या

Mon, 12 Jan 2026 10:39 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 12 Jan 2026 10:39 AM IST
सार

जमीन खरीद में हुए धोखे और न्याय न मिलने की निराशा से टूटकर काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी में की आत्महत्या। 

विज्ञापन
Devastated by the lack of justice, farmer Sukhwant committed suicide, giving up on life in haldwani
हल्द्वानी मोर्चरी में मृतक सुखवंत सिंह पिता तेजा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में  काशीपुर का किसान सुखवंत सिंह का दुखद अंत हुआ। परिजनों के अनुसार जमीन खरीद में हुए धोखे के बाद सुखवंत ने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाई और सब जगह से निराशा मिलने पर उसने अंतत: अपना जीवन समाप्त कर लिया।

विज्ञापन

सुखवंत के पिता तेजा सिंह किसान हैं और खेती से ही परिवार को जीवन यापन होता है। सुखवंत उनके चार बच्चों में सबसे बड़ा था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि सबसे छोटा बेटा परविंदर सिंह खेती बाड़ी में मदद करता है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में बूढ़े पिता तेजा सिंह के आंसू थामे न थमे। उन्होंने बताया कि पेपर मिल को गई अपनी सात एकड़ जमीन के बदले सुखवंत को मोटी रकम मिली थी। किसान था तो उसे खेती के लिए इतनी ही जमीन की तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्रापर्टी डीलरों ने सुखवंत को कुंडा के दो लोगों की सात एकड़ जमीन दिखाई थी। दोनों लोगों ने जमीन बेचने की बात कही थी। इसके बदले में बेटे ने उन्हें नकद और चेक के जरिये तीन करोड़ 80 लाख रुपये दे दिए थे। 13 अप्रैल 2025 को काशीपुर में जमीन रजिस्ट्री हुई। प्रापर्टी डीलरों के साथ काशीपुर के भी कुछ लोग शामिल थे। बाद में पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई है वह 50 लाख के कीमत की है। तब से सुखवंत सिंह अपने पैसे की वापसी के लिए सबसे मिन्नतें कर रहा था।


रविवार सुबह चार बजे पुलिस ने फोन कर सुखवंत सिंह की आत्महत्या की जानकारी दी। इसके बाद हम सब हल्द्वानी आए। सुखवंत नेकदिल था। उसके खिलाफ झूठी कई प्राथमिकी दर्ज करवाकर आरोपियों ने उसे ही अपराधी बना दिया था। - तेजा सिंह, मृतक के पिता

कमरे के कोने से मिली गोली


 गौलापार के होटल में शनिवार रात ढाई बजे हुई वारदात के तत्काल बाद ही थाना पुलिस के साथ सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सहित फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर बेड पर फैले खून के साथ ही वहां से एक-एक चीज को कलेक्ट किया। कमरे के कोने से गोली भी मिली। इसके बाद रात में कमरा सील कर दिया गया। सुखवंत सिंह के दाहिने कंधे पर भी चोट का निशान मिला है। पुलिस को आशंका है कि गोली कंधे को टच करते हुए निकली होगी। पुलिस तमंचे और कारतूस को जांच के लिए भेजेगी।


जिन्होंने कराई रजिस्ट्री वे बोले- सुखवंत के दिए चेक हुए थे बाउंस, कर रहा था बदनाम

 सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये प्रापर्टी डीलरों पर सुखवंत सिंह ने आरोप लगाया था। अब उन्हीं में से दो युवकों कुलविंदर सिंह और अमरजीत सिंह निवासी काशीपुर ने सोशल मीडिया के जरिये सुखवंत सिंह पर आरोप लगाए है। वीडियो में कुलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने सुखवंत सिंह की एक जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उसकी दाखिल खारिज हो चुकी है। इसके एवज में 25-25 लाख के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए थे। इस विषय में बात की गई तो सुखवंत टरकाता रहा। फिर सुखवंत ने उन पर ही चार गुणा रकम का दावा ठोंक दिया। पिछले तीन-चार महीनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिये बदनाम कर रहा था। युवकों का कहना कि वे लोग थाने भी गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रूख किया। वहां से सुरक्षा मिली। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में सुखवंत हमारा नाम ले रहा हे लेकिन इससे हमारा कुछ लेना देना नहीं है। अगर उनके परिवार को कोई परेशानी आती है तो इसका जिम्मेदार सुखवंत का पूरा परिवार होगा। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed