{"_id":"57a4e1814f1c1b8f3a2b912b","slug":"dev-bhoomi-and-trade-division-came-together-provincial","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर आए प्रांतीय और देवभूमि व्यापार मंडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर आए प्रांतीय और देवभूमि व्यापार मंडल
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एक साथ आ गए हैं। व्यापारी संगठनों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दुकान किराया वृद्धि का प्रस्ताव खारिज न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर निगम ने व्यापारियों को आवंटित दुकानों का किराया प्रति वर्ग फीट निर्धारित कर दिया है। जिससे व्यापारी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ हो गए हैं। व्यापारियों के समर्थन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल एक साथ आ गए हैं।
विज्ञापन
दोनों ही व्यापार मंडलों के प्रदेश, जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि दुकानों का किराया बढ़ाकर नगर निगम व्यापारियों का बेवजह उत्पीड़न कर रहा है। मेयर व्यापारियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे निगम और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति आ रही है।
विज्ञापन
व्यापारी नेता नवीन वर्मा और हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहा है। व्यापारियों की सुनवाई नहीं की जा रही है। योगेश शर्मा और गोविंद बगड़वाल ने कहा कि व्यापारी हितों को देखते हुए किराया वृद्धि की जाए।
राजीव अग्रवाल और राजीव जायसवाल ने कहा कि किराया वृद्धि का प्रस्ताव खारिज किया जाए।
कांग्रेसी पार्षदों ने फूंका मेयर का पुतला
नगर निगम में कांग्रेस समर्थित निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों ने बुद्ध पार्क में मेयर का पुतला फूंका। पार्षदों ने कहा कि मेयर का बयान तानाशाहीपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम ने व्यापारियों को विश्वास में लिए बगैर दुकान किराया वृद्धि का प्रस्ताव पारित कर दिया।
पार्षदों ने कहा कि प्रस्ताव खारिज करने के लिए संशोधित प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रस्ताव शामिल नहीं होने पर बोर्ड की कार्रवाई नहीं चलने दी जाएगी। इस दौरान पूरन पाठक, राजेंद्र बिष्ट शोभा बिष्ट, शांति देवी, मो गुफरान और मो वफा समेत कई पार्षद मौजूद थे।