फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: desire for B.Ed is decreasing among the youth in nainital

Nainital: कुमाऊं में युुवाओं में घट रही बीएड की चाह, आधी से अधिक सीटें रह गईं खाली; जानें वजह

Mon, 26 Feb 2024 01:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Updated Mon, 26 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

कुमाऊं में युवाओं का बीएड को लेकर रुझान कम होने लगा है। हाल ये है कि कुमाऊं विवि को बीएड पाठ्यक्रम में छात्र नहीं मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण बीएड के बाद टीईटी की अनिवार्यता और शिक्षक पदों पर रोजगार कम होना माना जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: desire for B.Ed is decreasing among the youth in nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में युवाओं का बीएड को लेकर रुझान कम होने लगा है। हाल ये है कि कुमाऊं विवि को बीएड पाठ्यक्रम में छात्र नहीं मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण बीएड के बाद टीईटी की अनिवार्यता और शिक्षक पदों पर रोजगार कम होना माना जा रहा है। ऐसे में युवा वर्ग अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में फोकस कर रहे हैं।

विज्ञापन


अल्मोड़ा परिसर के विवि बनने के बाद कुमाऊं विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों की संख्या करीब 40 रह गई हैं, जिसमें 3900 सीटें हैं। विवि की ओर से इन सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग जारी की गई। बावजूद विवि को विद्यार्थी नहीं मिल रहें हैं। एक समय था जब बीएड पाठ्यक्रम के लिए कुमाऊं विवि में छात्र-छात्राओं को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। लेकिन अब वरीयता सूची में नाम आने के बावजूद विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। 3900 सीट के सापेक्ष विवि को दूसरी काउंसलिंग के बाद मात्र 1691 अभ्यर्थी मिले जिसके बाद विवि ने तीसरी काउंसलिंग के बाद महाविद्यालय और संस्थान का आवंटन किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय व संस्थान आवंटित
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने बीएड पाठ्यक्रम-2023 में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग में वरीयता के आधार पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय व संस्थान का आवंटन किया है। अभ्यर्थी www.kunainital.ac.in से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के अनुसार 27 फरवरी तक आवंटित महाविद्यालय और संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों से छात्र-छात्राओं को बीएड को लेकर रुझान कम हुआ है। साथ ही वर्तमान में कई रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसके चलते छात्रों का बीएड की ओर क्रेज कम हुआ है।
- प्रो. अतुल जोशी, प्रवेश संयोजक बीएड कुमाऊं विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed