फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Design by UOU's Dr. Neelima receives registration from the Government of India

Nainital News: यूओयू की डॉ. नीलिमा के डिजाइन को भारत सरकार से पंजीकरण

Fri, 14 Aug 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Design by UOU's Dr. Neelima receives registration from the Government of India
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलिमा बुधानी ने तकनीकी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में विकसित इंटीग्रेटेड कम्प्यूटिंग एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डिवाइस के डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पंजीकरण प्राप्त हुआ है। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी में कार्यरत डॉ. बुधानी के नेतृत्व में विकसित उपकरण का उद्देश्य विभिन्न कंप्यूटिंग कार्यों को एक ही सुव्यवस्थित डिवाइस में समेकित कर तकनीकी एकीकरण, कार्यक्षमता और उपयोग में सुविधा को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह डिजाइन अनुप्रयुक्त अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि इस तरह के नवाचार विश्वविद्यालय में अनुप्रयुक्त अनुसंधान, अंतर्विषयी नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित अकादमिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed