फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Department of electric shock from the storm and a quarter million

आंधी से बिजली विभाग को सवा करोड़ का झटका

Sun, 03 May 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 03 May 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Department of electric shock from the storm and a quarter million
 आंधी-तूफान से बिजली विभाग को बड़ा करंट लगा है। आंधी से हल्द्वानी में 300 से अधिक बिजली के खंभे और दर्जनों ट्रांसफार्मरों के अलावा 22 किलोमीटर लंबी लाइन पूरी तरह ध्वस्त हो गई। विभागीय अधिकारियों ने 36 घंटे बाद अधिकतर इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी है। कुछ ग्रामीण इलाकों में दूसरे सब स्टेशन से लाइन जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति दी जा रही है। जिन इलाकों में शनिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, वहां रविवार सुबह तक बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन



गुरुवार रात आंधी-तूफान ने जबर्दस्त तबाही मचाई, जिससे बिजली विभाग को सबसे बड़ा झटका लगा। शुक्रवार को हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन बिजली गुल रही। विभागीय अधिकारी पेट्रोलिंग कर नुकसान का जायजा लेते रहे। हालांकि, जिन इलाकों में नुकसान कम था वहां अपराह्न बाद आपूर्ति सुचारु हो गई थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तूफान से सवा करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



फुटकुआं 11 केवी सब स्टेशन अब तक ठीक नहीं हो सका है। फूलचौड़ और टीपीनगर सब स्टेशन से वैकल्पिक व्यवस्था कर फुटकुआं क्षेत्र के 60 फीसदी इलाकों में आपूर्ति सुचारु की गई है। फुटकुआं में 33 केवी की लाइन टूटी है, जिसमें अभी काम चल रहा है। धौलाखेड़ा 11 केवी स्टेशन से आपूर्ति बहाल हो गई है। टीपीनगर और तल्ली हल्द्वानी, जजफार्म, बेलबाबा और देवलचौड़ फीडर शनिवार दोपहर से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हल्दूचौड़, रामपुर रोड, बरेली रोड और बेलबाबा में अब तक चार ट्रांसफार्मर गिरे पड़े हैं। लालकुआं 11 केवी सब स्टेशन भी चालू हो गया। अधिशासी अभियंता अमित कटारिया और नवीन मिश्रा ने बताया कि कुल मिलाकर 22 किलोमीटर की लाइन टूटी हैं, जिन्हें बदलने का काम चल रहा है। हल्द्वानी में 90 फीसदी इलाके में आपूर्ति बहाल हो चुकी है। 10 फीसदी इलाकों में रविवार सुबह तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed