{"_id":"d1c4c4ca7cd249c9a66f90d0bf945fe1","slug":"denied-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनएस धानिक की अदालत ने बृहस्पतिवार को बीते दिनों हल्द्वानी के एमएमएस प्रकरण के आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की ओर से 19 मार्च को मुखानी थाने में दी गई तहरीर में कहा गया था कि चांदनीचौक कालाढूंगी निवासी चेतन मेहरा उर्फ गोल्डी बीते डेढ़ वर्ष से वह उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था। कुछ समय पूर्व उसने नशीली गोलियां खिलाकर उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया और एमएमएस भी बना लिया।
विज्ञापन
बीती नौ मार्च को आरोपी ने उनकी बेटी का मोबाइल भी छीन लिया। यही नहीं एमएमएस को सोशल मीडिया में सार्वजनिक कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376, 354 क, आईटी एक्ट और पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय में पेश किया गया। डीजीसी सुशील शर्मा और एडीजीसी नरेंद्र नेगी ने आरोपी की जमानत का विरोध किया। जिस पर जिला जज ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन