{"_id":"62b602dbe2d6b66ca67a00ad","slug":"demonstration-with-empty-utensils-leaving-the-stove-haldwani-news-hld466952496","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हा चौका छोड़ खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हा चौका छोड़ खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेयजल संकट से जूझ रहे गांधीनगर क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह चूल्हा चौका छोड़कर पानी मांग रही हैं मगर जल संस्थान के अधिकारी उन्हें पानी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। उन्होंने पेयजल संकट दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक महीने से क्षेत्र में पेयजल संकट है। जिन घरों में पानी आ भी रहा है वहां गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। कई घरों में रात को एक बजे कभी-कभार पानी आता है। लोग रात जागकर पानी आने का इंतजार करते हैं मगर कई बार लोगों को पानी नहीं मिलता।
पार्षद रोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र की साढ़े चार हजार से अधिक आबादी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रही है। कई बार शिकायत कई गई मगर समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शिवम पाल, राजू, बबिता देवी, मिथलेश देवी, कांता देवी, छोटे लाल, किरण देवी, सुंदरम, मुकुल आदि लोग मौजूद थे।