फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration with empty pots over drinking water shortage

Nainital News: पेयजल किल्लत पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration with empty pots over drinking water shortage
पानी भरने के लिए लगी कतार।
हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से पेयजल किल्लत से परेशान इंदिरानगर क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को दुर्गा मंदिर के पास खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पानी न मिलने के कारण क्षेत्र के लोग पिछले तीन माह से परेशान हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जल संस्थान मुर्दाबाद और जल संस्थान तेरी तानाशाही नहीं चलेगी... आदि नारे लगाए। लोगों का कहना था कि कई बार जल संस्थान में पेयजल संकट होने की शिकायत की गई लेकिन वहां कोई सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि इंदिरानगर दुर्गा मंदिर, इंदिरानगर बरसाती, इंदिरा नगर छोटी सड़क, इंदिरा नगर बड़ी सड़क व मोहम्मदी चौक क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों में सीमा राठौर, आरती देवी, आशा गुप्ता, माधवी राठौर, मोहम्मद नबी, नफीस अहमद, शब्बीर अहमद आदि रहे। इधर, लोगों का प्रदर्शन चल ही रहा था कि जल संस्थान का एक टैंकर पानी बांटने पहुंच गया। टैंकर देख लोगों ने नारेबाजी करना छोड़कर टैंकर की ओर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed