{"_id":"698c0fd1e1ea13367a017e1c","slug":"demonstration-in-bhawali-against-nazul-land-notice-effigy-of-bjp-leaders-burnt-in-bhowali-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नजूल भूमि नोटिस के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नजूल भूमि नोटिस के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का फूंका पुतला
Wed, 11 Feb 2026 10:44 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:44 AM IST
सार
भवाली में नजूल भूमि पर कार्रवाई के नोटिस के विरोध में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर फ्री-होल्ड और नियमितीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन
भवाली में विरोध प्रदर्शन करने के साथ भाजपाईयों का पुतला दहन करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल जिले के भवाली में मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और समाजसेवी शीलू कुमार के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि पालिका भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में भवाली शहर में वर्षों से नजूल भूमि पर बसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के नोटिस भेज रही है जो गलत है। लोगों ने पालिका, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंंने कहा कि भवाली जैसे शांत इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद निंदनीय है। मगर एक आरोपी की वजह से भवाली में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। नाराज लोगों ने पालिका से भवाली चौराहे तक जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। नगर पालिका से नजूल भूमि में बसे लोगों को फ्री-होल्ड कर नियमितीकरण की मांग की।
विज्ञापन
ईओ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि लोगों को नोटिस भेजे गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ईओ सुधीर कुमार ने कहा कि पालिका की ओर से गठित टीम भूमि से संबंधित दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच करेगी। इस दौरान सभासद किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप आर्य, कबीर साह, फरदीन अंसारी, दीपक आर्या, रहमान कुरैशी, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन