फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration against widening of Municipal Corporation in haldwani

Haldwani: हल्द्वानी में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें...तो समर्थन देने पहुंचे सुमित हृदयेश, सरकार पर कसा तंज

Wed, 17 Jan 2024 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Jan 2024 01:53 PM IST
सार

हल्द्वानी में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रभावित व्यापारियों ने मंगलवार को आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं। उन्होंने महिला अस्पताल के सामने धरना दिया और फिर जुलूस लेकर नगर निगम परिसर पहुंचे। 

विज्ञापन
Demonstration against widening of Municipal Corporation in haldwani
protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रभावित व्यापारियों ने मंगलवार को आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं। उन्होंने महिला अस्पताल के सामने धरना दिया और फिर जुलूस लेकर नगर निगम परिसर पहुंचे। विधायक सुमित हृदयेश ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापारियों ने बुधवार शाम को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


प्रशासन मंगलपड़ाव आंबेडकर पार्क से रोडवेज तक सड़क चौड़ी कर रहा है। इसके लिए सरकारी विभागों की दीवारें तोड़ दी गई, जबकि दायरे में आए व्यापारियों को नोटिस दिया गया। इसके खिलाफ व्यापारी आंदोलन पर हैं। महिला अस्पताल के सामने बैठे व्यापारियों ने कहा यह लड़ाई केवल प्रभावित व्यापारियों की ही नहीं है। सभी को एकजुटता से आगे आना चाहिए। जिला प्रशासन प्रथम चरण की बात कह रहा है आगे न जाने किन-किन व्यापारी की बारी होगी। धरने के बाद व्यापारियों ने महिला हॉस्पिटल से मंगल पड़ाव होते हुए नगर निगम तक जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने गुरुद्वारा गली, पटेल चौक, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, शारदा मार्केट बर्तन बाजार घूमकर व्यापारियों से समर्थन भी मांगा। 
विज्ञापन


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल समिति के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अग्रवाल ने भी व्यापारियों को समर्थन देने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। धरने पर किरन जोशी, कुसुम जोशी, मुकेश धिगड़ा, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धिगड़ा, मोहम्मद अनीस, केतन गुप्ता, शिव कपूर, राजू जोशी आदि रहे। 

कांग्रेस सरकार विकल्प चुनती : सुमित
विधायक सुमित हृदयेश भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न गलत है। व्यापारी भय के वातावरण में काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चुनौती दी कि दुकानें हटाने के बाद भी यातायात व्यवस्था नहीं सुधरेगी। हमारी आवश्यकता रिंग रोड और आईएसबीटी है। गौलापार में आईएसबीटी बन जाता तो आज यह स्थिति न होती। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार होती तो हम दूसरा विकल्प चुनते। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर यहां जेसीबी आएगी तो उसके आगे सबसे पहले वह खड़े होंगे।

आकर्षक होगा होली ग्राउंड
हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने होली ग्राउंड में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।  उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। बताया कि 22 जनवरी को होली ग्राउंड में भी पूजा अर्चना होनी है लिहाजा इस कार्य को 22 से पहले अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया कि होली ग्राउंड आकर्षक रूप में बनाया जाएगा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed