{"_id":"655d942abbd5a84dd406db4d","slug":"demanded-rs-20-lakh-from-pwd-for-cutting-95-trees-in-haldwani-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: 95 पेड़ काटने के लिए लोनिवि से मांगे 20 लाख रुपये, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: 95 पेड़ काटने के लिए लोनिवि से मांगे 20 लाख रुपये, जानिए इसके पीछे की वजह
Wed, 22 Nov 2023 11:10 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:10 AM IST
सार
हल्द्वानी के तीनपानी से मंडी तक फोरलेन की जद में आ रहे 95 पेड़ जल्द कटेंगे। वन निगम ने पेड़ काटने के एवज में लोनिवि से 20 लाख रुपये मांगे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पैसा दिया जा रहा है। जल्द ही पेड़ का कटान होगा।
विज्ञापन
पेड़ काटने के लिए लोनिवि से मांगे 20 लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीनपानी से मंडी तक फोरलेन की जद में आ रहे 95 पेड़ जल्द कटेंगे। वन निगम ने पेड़ काटने के एवज में लोनिवि से 20 लाख रुपये मांगे हैं। लोनिवि ने पैसा देने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन
तीनपानी से मंडी तक फोरलेन हाइवे के लिए तीन साल पहले करीब 1.10 करोड़ रुपया मिला था। ये बजट प्रथम चरण का था। इससे यूटिलिटी शिफ्ट होनी थी। अमर उजाला ने पेड़ नहीं कटने से इस सड़क का काम अटकने को लेकर खबर प्रकाशित की। डीएम के संज्ञान लेने के बाद वन विभाग ने छपान कर वन निगम को पेड़ काटने की अनुमति दी। अब वन निगम ने लोनिवि को पत्र भेजकर 95 पेड़ काटने के लिए 20 लाख रुपये मांगे हैं। साथ ही बिजली विभाग से शटडाउन लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पैसा दिया जा रहा है। जल्द ही पेड़ का कटान होगा। इसके बाद बिजली की लाइन शिफ्ट होगी। फिर लोनिवि शासन को सड़क चौड़ीकरण की डीपीआर भेजेगा। बजट मिलने के बाद सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन