फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to catch the attacking tiger as soon as possible

Nainital News: हमलावर बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग

Fri, 17 Jan 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to catch the attacking tiger as soon as possible
रामनगर। दैनिक श्रमिक को मारने वाले बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर सांवल्दे पूर्व के ग्रामीण मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं से मिले। ग्रामीणों ने बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


नौ जनवरी को सांवल्दे पूर्व नेपाली बस्ती निवासी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दैनिक श्रमिक प्रेम सिंह जंगल से लकड़ी लेने गया था। तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसकी जान ले ली। बाघ के हमले में दैनिक श्रमिक को मारने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर मदन जोशी, ललित उप्रेती के नेतृत्व में ग्रामीण बृहस्पतिवार को कॉर्बेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वन परिसर गेट पर सोविनियर शॉप का शुभारंभ करने आए मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डाॅ. धीरज पांडेय से ग्रामीण मिले। ग्रामीणों ने उनसे जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग की। मुख्य वन संरक्षक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वन विभाग जल्द ही हमलावर बाघ को पकड़ लेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed