फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to build multi-storey parking in Metropole

Nainital News: मेट्रोपोल में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की मांग

Mon, 29 Jul 2024 06:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Demand to build multi-storey parking in Metropole
नैनीताल। मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की मांग की है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर नगर की प्रमुख मांग को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन

रविवार को हुई मुलाकात में टंडन ने कहा कि मेट्रोपोल में भूतल पार्किंग के बजाय बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराया जाए। इससे पार्किंग की समस्या दूर होगी। बीते दिनों डीएम वंदना ने केंद्रीय शत्रु संपत्ति संरक्षण कमेटी के सदस्यों के साथ उक्त परिक्षेत्र का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

अगर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण हुआ तो विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों और कारोबारियों को भी सहूलियत मिलेगी। विधायक सरिता आर्या ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed