फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand of Water in Haldwani

पानी के लिए जलसंस्थान में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand of Water in Haldwani
हल्द्वानी। इंदिरानगर क्षेत्रवासियों ने पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने ईई संजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि इंदिरानगर के कई इलाकों में पानी की बूंद नहीं आ रही है। कुछ घरों में गंदा पानी आ रहा है। शकील अहमद सलमानी ने कहा कि दुर्गा मंदिर के आसपास, शबरी गफरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, राजकीय इंटर कॉलेज, इंदिरानगर बरसाती, इंदिरानगर बड़ी सड़क, छोटी सड़क आदि इलाकों में पानी की किल्लत बनी है। लोगों ने चेतावनी दी कि गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिली और पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में वकील अहमद, असलम अंसारी, मेहराज, रियासत, दिलशाद, मो. युनूस, रशीद, अली अहमद, अफसर अली, वसीम खान, प्रेमवती, नाजुक जहां आदि थे।
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटने से सड़क पर बह रहा पानी
भवाली (नैनीताल)। नगर के घोड़ाखाल तिराहे में बीते एक माह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजाना सड़क पर पानी पानी बह रहा है। इससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी गणेश गयाल ने बताया कि पिछले एक महीने से पाइपलाइन टूटी है। इससे गोल्ज्यू मंदिर और स्कूलों को जाते समय बच्चों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द पाइपलाइन ठीक कराने की मांग की है। प्रभारी अपर अभियंता हरीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जल्द पाइपलाइन को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed