फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand of UPNAL Staff For CM Dhami

उपनल महिलाकर्मी ने पकड़ लिए पैर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demand of UPNAL Staff For CM Dhami
हल्द्वानी थाल सेवा से जैसे ही मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निकले तो उनसे महिला उपनल
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने जनरल विपिन चंद्र जोशी कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। तभी महिला उपनल कर्मी ने हाथ जोड़ते हुए मुख्यमंत्री के पैर पकड़ लिए लेकिन सीएम ने उसे हाथ जोड़कर उठा लिया।
विज्ञापन

एसटीएच में कार्यरत महिला उपनलकर्मी उर्मिला के साथ मीना सीएम के आगे खड़ी हो र्गइं। हाथ जोड़कर उसने कहा कि उसके बच्चे सड़क पर है। उसकी आर्थिक हालत खराब है। अभी उपनलकर्मियों के नियमितीकरण समान कार्य के अनुरूप समान वेतन और हड़ताल के दौरान 78 दिनों का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीएम के करीबी ने धोखा दिया है। वह मुख्यमंत्री के पैर पर गिरी लेकिन सीएम ने उसे हाथ जोड़कर पैर से हटाया। मुख्यमंत्री के आगे बढ़ने पर महिलाओं का कहना था कि अब पैसा नहीं मिला तो ड्यूटी नहीं करेंगी। चाहे कुछ भी हो जाए। हड़ताल के दिनों का वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का रास्ता रोकने से पुुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए। हालांकि मुख्यमंत्री ने उस समय कुछ नहीं बोला लेकिन लोग इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे थे। हालांकि चुनाव आचार संहिता के चलते पुलिस अधिकारी दूर दूर रहे लेकिन कुछ पुलिस कर्मी साथ साथ चल रहे थे।

मुख्यमंत्री अपने करीबी हाल जानने गए
मुख्यमंत्री धामी अपने करीबी संघ से जुड़े श्याम अग्रवाल का हाल चाल जानने हीरानगर गए। श्याम अग्रवाल से कुछ देर बाद बातचीत करने के बाद वह हेलीपेड के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed