फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand from SDM to withdraw the case

Nainital News: मकदमे वापस लेने की एसडीएम से मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Demand from SDM to withdraw the case
रामनगर। बीते दिनों मीट वाहन चालकों के साथ मारपीट व वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में का मामला सामने आया था। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना ने कहा कि बीते दिनों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित मीट की सूचना मिली। सूचना पर कार्यकर्ताओं ने दोनों वाहन को रुकवाया और एक वाहन को बैलपड़ाव चौकी जबकि दूसरे वाहन को रामनगर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने वाहन चालक के साथ मारपीट व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस तरह के मारपीट की घटना के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने मुकदमे वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दोरान वीरेंद्र फर्तयाल, पूरन पटवाल, सूरज चौधरी, यशपाल, कमलेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed