{"_id":"6b01fe0de39257f4a1006c03","slug":"demand-for-an-ad-hoc-bonus-for-outsourced-cleaning-staff-haldwani-news-c-337-1-shld1032-139027-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की मांग
Sun, 22 Nov 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति, आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों और अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की मांग उठी है।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शासनादेश के आधार पर बोनस भुगतान की मांग करते हुए नगर आयुक्त आशिमा गोयल को पत्र सौंपा। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि नगर निगम में कई कर्मचारी 20 साल से अधिक समय से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कुछ कर्मचारी कई वर्षों से दैनिक वेतन के आधार पर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें तदर्थ बोनस का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड शासन के 2 नवंबर 2026 के पत्र का हवाला देते हुए कर्मचारियों को बोनस भुगतान की मांग की। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी मौजूद रहे। संवाद