{"_id":"5e517e828ebc3ef3ed51d62b","slug":"degrees-stuck-due-to-lack-of-clear-photos-of-documents-nainital-news-hld37470661","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेजों की फोटो साफ नहीं होने से डिग्रियां अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेजों की फोटो साफ नहीं होने से डिग्रियां अटकी
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने घर बैठे डिग्री देने के लिए शुरू किए ऑनलाइन पोर्टल में अपूर्ण आवेदन मिलने से विवि कर्मचारी डिग्री जारी नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों के दस्तावेज स्पष्ट नहीं होने से 40 से ज्यादा आवेदन लंबित पड़े हैं। संबंधित कर्मियों ने आवेदकों को दस्तावेजों की स्पष्ट फोटो अपलोड करने की सलाह दी है।
बता दें कि कुलपति प्रो. केएस राना की पहल पर विश्वविद्यालय ने इस साल तीन जनवरी को डिग्रियां जारी करने को ऑनलाइन पोर्टल लांच किया था। उसके बाद विद्यार्थियों ने घर बैठे डिग्री प्राप्त करने को आवेदन किए। विद्यार्थी को आवेदन पत्र के साथ अंकतालिका, प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होते हैं।
विवि कर्मचारी दस्तावेजों की जांच कर डिग्री जारी करते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक विश्वविद्यालय को अब तक तीन सौ से अधिक आवेदन मिल चुके हैं, लेकिन कुछ आवेदनों के साथ संलग्न शैक्षिक दस्तावेज के छायाचित्र साफ नहीं हैं। ऐसे में करीब 40 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को डिग्री नहीं जारी हो पा रही हैं।
विज्ञापन
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए जल्द ही व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। जिन आवेदकों के दस्तावेज अस्पष्ट मिले हैं, उनसे फिर से दस्तावेज मंगाए जाएंगे।
-प्रो. केएस राना, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय