Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Degree fees doubled at Kumaun University; students protest

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में उपाधि शुल्क दोगुना, छात्रों का विरोध

Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Degree fees doubled at Kumaun University; students protest
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल उपाधियों के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी है। अब सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य होगा जिसका शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। इस फैसले से स्थानीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ने के कारण परिसर में विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पहले दूर-दराज के छात्र 500 रुपये में ऑनलाइन आवेदन करते थे जबकि स्थानीय विद्यार्थी काउंटर पर 250 रुपये में ऑफलाइन डिग्री प्राप्त कर लेते थे। नए आदेश के बाद स्थानीय छात्रों को अब दोगुना शुल्क देना होगा। कुलसचिव रीतेश साह ने कहा कि ऑफलाइन व्यवस्था बंद करने का उद्देश्य छात्रों की सुविधा बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शिता लाना है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के संचालन, सर्वर रखरखाव और डाक खर्चों के कारण यह शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

छात्रनेता अभिषेक कुमार ने कहा कि फीस दोगुना करना आम छात्रों के साथ अन्याय है। पूर्व अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने कहा कि हर छात्र दोगुना शुल्क देने में सक्षम नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फीस दरों में संशोधन नहीं हुआ, तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed