{"_id":"689ba88060f558a7e20f3239","slug":"debris-stopped-the-speed-villagers-homeless-due-to-collapse-of-house-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109139-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मलबे ने रोकी रफ्तार, मकान टूटने से ग्रामीण बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मलबे ने रोकी रफ्तार, मकान टूटने से ग्रामीण बेघर
Wed, 13 Aug 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी की पहाड़ी से मंगलवार सुबह तीन स्थानों पर मलबा आने से सड़क बंद रही। दोपहर बाद जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु हुआ। भौर्या, लोहाली, जौरासी, खैरना, गरमपानी, दोपाखी और पाडली में सड़क किनारे पत्थरों के गिरने से यातायात बंद रहा। व्यासी के पास भी मलबा और पत्थर आने से लोग परेशान रहे।
बेतालालट ब्लॉक के सीम गांव के तोक ढोन में एक किमी मार्ग के अभी तक पूरा नहीं होने से ग्रामीणों परेशान हैं। ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि 25 परिवारों को बारिश में मुख्य सड़क तक गैस सिलेंडर और खाद्य सामग्री घर तक लाने में कीचड़ से होकर जाना पड़ रहा है। रानीखेत मोटर मार्ग में कालिका मोड़ के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर के गिरने से वाहन चालक बाल-बाल बचे।
धनियाकोट के पनौराकोट में दीपा देवी का मकान बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। पटवारी मोहम्मद शकील ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। धानाचूली के किसान गणेश सिंह के मकान की छत बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। पटवारी निधि चौधरी ने बताया कि निरीक्षण करने के बाद नुकसान का आकलन करने के बाद ही मुआवजा राशि दी जाएगी। संवाद