{"_id":"62f5386ec09fd82dbc474475","slug":"death-of-youth-in-baigul-dam-kitchha-news-hld472157186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले से मृत युवक का अधखाया शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ के हमले से मृत युवक का अधखाया शव बरामद
विज्ञापन
किच्छा में मगरमच्छ के हमले वाली जगह पर पुलिस व भीड़
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। बैगुल डाम में मछली पकड़ने गए युवक का अधखाया शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद हो गया। मगरमच्छ ने मृतक के शरीर के कई हिस्सों को खा लिया था।
ग्राम शहदौरा की बंगाली कॉलोनी नई बस्ती निवासी सुखरंजन (35) बुधवार शाम करीब तीन बजे अपने रिश्तेदार छोटू के साथ मछली पकड़ने बैगुल डाम में गया था।
छोटू के अनुसार जब वह मछली पकड़ने के लिए डाम के किनारे कांटा लगाकर बैठे थे तभी एक मगरमच्छ ने अचानक हमला कर सुखरंजन को पानी में खींच लिया। घटना के कुछ देर बाद तक पानी में लहरें उठ रही थीं।
पुलभट्टा पुलिस ने मत्स्य विभाग की नाव से भी रात करीब एक बजे तक खोजबीन की लेकिन सुखरंजन का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह से ही युवक की दोबारा तलाश शुरू की गई।
घटनास्थल से करीब सौ मीटर आगे पानी में मृतक का सिर दिखाई देने पर शव को बाहर निकलवाया गया। पाया कि मगरमच्छ ने दाहिनी जांघ और कमर के दाएं हिस्से का काफी मांस खा लिया था। सुखरंजन के परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक बेटी शोकाकुल हैं। अन्य लोगों ने भी घटना पर शोक जताया है।