{"_id":"61e088ff0c9f4820b66b98e4","slug":"death-of-one-more-infected-431-patients-found-haldwani-news-hld4508818132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और संक्रमित की मौत, 431 रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और संक्रमित की मौत, 431 रोगी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में ऊधमसिंह नगर निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। उसे 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे ब्रेन हेमरेज के साथ ही अन्य शारीरिक दिक्कतें भी थीं। जिले में बृहस्पतिवार को चार सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल में पंद्रह कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जनवरी में ही दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 41,996 रोगी मिल चुके हैं, जबकि 949 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
नैनीताल जिले में पॉजिटिविटी रेट अधिक
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनपद में तीन दिनों में ही 400 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिविटी रेट नैनीताल में अधिक है। 5 से 11 जनवरी के मध्य नैनीताल जिले में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक रहा है।
विज्ञापन
यहां भी मिले संक्रमित
कोतवाली हल्द्वानी में सात, एसबीआई में 15, सीपीपी लालकुआं में 16 मरीज, नया बाजार, एकता विहार, हीरा नगर, आदर्श नगर आदि क्षेत्र में दो से तीन।
आरटीओ प्रवर्तन भी पॉजिटिव
हल्द्वानी। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि भट्ट की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पूर्व स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। वह होम आइसोलेशन में हैं। एआरटीओ (प्रशासन) विमल पांडे ने बताया कि एक कर्मचारी को बुखार की शिकायत होने की बात सामने आने पर घर भेज दिया गया है।