{"_id":"61ddd30f2f137c42417a6a95","slug":"death-of-elifant-in-ctr-ramnagar-ramnagar-news-hld450677179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र की ढेला नदी में पड़ा हाथी के बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र की ढेला नदी में पड़ा हाथी के बच्चे का शव
विज्ञापन
Death of Elifant in CTR Ramnagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज में बहने वाली नदी में हाथी के बच्चे का शव पड़ा देख स्थानीय युवक ने उसकी वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया।
रामनगर के सांवल्दे निवासी श्याम ने ढेला नदी में हाथी के बच्चे का शव पड़े होने का वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करते हुए बताया कि वह जंगल में घास लेने के लिए गया था। तभी ढेला नदी में हाथी के बच्चे का शव पड़ा देखा। बताया कि हाथी का बच्चा पहाड़ी से गिरकर मरा। शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना है।
श्याम सैनी ने कहा कि यह कॉर्बेट प्रशासन की लापरवाही है। हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। ढेला नदी का पानी का प्रयोग ग्रामीण भी करते हैं। रेंजर संदीप गिरी ने बताया कि जिस स्थान पर हाथी के बच्चे का शव पड़ा था वह पार्क का कोर एरिया है।
विज्ञापन
जहां पर किसी ग्रामीण के जाने पर पाबंदी है। हाथी के बच्चे का बाघ ने शिकार किया है। वन अधिनियम के तहत कोर एरिया में जाने वाले ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जंगल के अंदर बाघ अपना शिकार करता रहता है। बाघ अधिकतर नदी के आसपास ही शिकार करते हैं, क्योंकि वहां पर शिकार करना बेहद आसान होता है। हाथी के बच्चे का भी बाघ ने ही शिकार किया है।
राहुल, निदेशक कॉर्बेट पार्क