{"_id":"6670c8008003761b1605c787","slug":"death-of-elephant-in-kalagarh-elephant-shelter-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103591-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालागढ़ हाथीशाला में हथिनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालागढ़ हाथीशाला में हथिनी की मौत
Tue, 18 Jun 2024 05:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ हाथीशाला में 51 वर्षीय हथिनी की मौत के बाद पहुंचे वनाधिकारी।
रामनगर (नैनीताल)। कालागढ़ के हाथीशाला में बीती 21 मई को आपसी संघर्ष में घायल हथिनी चंचल की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया है।
जानकारी के अनुसार 21 मई को चंचल नाम की हथिनी और एक हाथी में आपसी संघर्ष हो गया था। गजराज ने चंचल को गिरा दिया था जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था। कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी के साथ ही हल्द्वानी के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. हिमांशु पांगती, पश्चिमी वृत्त के डाॅ. राहुल सती, डाॅ. आयुष उनियाल चंचल के इलाज में जुटे थे लेकिन सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे हाथीशाला में चंचल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक दिगांथ नायक, एसडीओ कालागढ़ डा. शालिनी जोशी व स्थानीय अधिकारी कालागढ़ पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद हथिनी को दफना दिया गया। बिसरा व आतंरिक अंगों के सैंपल को परीक्षण के लिए आईवीआरआई इज्जतनगर (बरेली) भेजा गया है।