{"_id":"6592aa1c92b2ec6b9e04bd48","slug":"death-of-a-man-who-came-from-lucknow-to-visit-munsiyari-on-new-year-2024-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली नए साल की खुशियां: लखनऊ से मुनस्यारी घुमने आए युवक की मौत, कारण जानकर डॉक्टर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली नए साल की खुशियां: लखनऊ से मुनस्यारी घुमने आए युवक की मौत, कारण जानकर डॉक्टर भी हैरान
Mon, 01 Jan 2024 05:35 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:35 PM IST
सार
लखनऊ से मुनस्यारी घुमने आए युवक की तबियत बिगड़ के कारण मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक को बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल का जश्न मनाने दोस्तों के साथ मुनस्यारी आए लखनऊ के युवक की तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने युवक को बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के राजाजी पुरम निवासी उत्कर्ष सिंह (26) पुत्र वाईपी सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने मुनस्यारी आया था। सभी युवक रविवार की शाम करीब 5:30 बजे खलियाटॉप पहुंचे। यहां उत्कर्ष के सीने में दर्द उठा और उल्टी होने लगीं। उसके साथी उसे शाम करीब 7:15 बजे सीएचसी मुनस्यारी ले गए। डाॅ. रवि शंकर, डाॅ. कृष्णा फर्सवान और डाॅ. अजय ने मरीज को बचाने का काफी प्रयास किया पर मरीज को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
ये पढ़ें- मातम में बदला नए साल का जश्न: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत और पांच घायल, जानें परिजनों का हाल
विज्ञापन
सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे उत्कर्ष की मौत हो गई। डाक्टर ने बताया कि मरीज को हाई एल्टीट्यूड में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत थी। उसके दोस्तों ने उसे रात में खाना भी खिलाया था। उत्कर्ष की मौत से उसके साथी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।