फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death by Covid in Haldwani

जिले में 666 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Death by Covid in Haldwani
Death by Covid in Haldwani
हल्द्वानी। जिले में 666 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा में 261, बागेश्वर 81, चंपावत 279, पिथौरागढ़ 195 और ऊधम सिंह नगर में 485 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल और जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में 25 कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को निमोनिया, किडनी संबंधी दिक्कत थी। सेप्टीसीमिया भी था। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में 2884 होम आइसोलेशन में मरीज रह कर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इलाज दूसरी बीमारी कराने को आए, जांच में कोरोना का चला पता
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में किसी अन्य बीमारी का इलाज कराने आए रोगियों की जांच में कोरोना संक्रमित होने की भी पुष्टि हो रही है। इसके अलावा अस्पताल में ऑपरेशन के लिए जिन रोगियों को डेट दी गई और उनकी सर्जरी से पहले कोरोना की जांच कराई गई तो उसमें भी कई में कोरोना होने के मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में कोरोना रोगी मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि इमरजेंसी में कई मरीज दूसरी दिक्कत को लेकर पहुंचे थे, जब संबंधित रोगियों की कोविड की जांच कराई गई तो उनमें कोविड होने की पुष्टि हुई थी।

ऐसे में कोविड का इलाज शुरू कया गया। सर्जरी विभाग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह कहते हैं कि सर्जरी से पहले सभी रोगियों की कोविड जांच कराई जाती है, इसमें कई लोग जांच में कोविड होने की पुष्टि हुई। इसके चलते आपरेशन को टालना पड़ा है।
ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शहजाद कहते हैं कि कई सर्जरी को इस लिए टालना पड़ा है कि संबंधित रोगियों की जांच में कोरोना संक्रमित होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed