{"_id":"5d4b2f2c8ebc3e6d0179d79b","slug":"dead-guard-found-dead-body-in-closed-room-lalkuan-news-hld352086155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक का बंद कमरे से शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक का बंद कमरे से शव मिला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज में तैनात वनरक्षक भोपाल सिंह (45) का उसके सरकारी कमरे से शव बरामद हुआ है। शव फूलने और नीला पड़ने के साथ ही उससे दुर्गंध आ रही थी। आशंका है कि सांप या फिर किसी जहरीले कीट के काटने से वन रक्षक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज में वनरक्षक के पद पर तैनात भूपाल सिंह पुत्र हयात सिंह सोमवार रात रेंज कार्यालय के पास अपने आवास में गया था। दूसरे दिन दिखाई नहीं देने पर साथी वन कर्मी बुधवार सुबह उसके घर पहुंचे और उन्होंने बंद दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर वन कर्मियों ने अनुमान लगाया कि रात्रि ड्यूटी करने के बाद शायद भोपाल सिंह को नींद आ गई होगी।
काफी समय बीतने के बावजूद जब भोपाल सिंह बाहर नहीं आया तो उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी दी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने मौके में आकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो भीतर भोपाल सिंह मृत पड़ा था। उसका शरीर फूलने के साथ ही नीला पड़ गया था। शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने भोपाल सिंह की मौत की सूचना खटीमा स्थित उसके घर पर दी।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या भोपाल सिंह की मौत सांप या अन्य जहरीले कीट के काटने से होनी लग रही है। शव देखने से लग रहा है कि उसकी लगभग 36 घंटे पूर्व मौत हो गई थी। भोपाल सिंह की पत्नी और दो बच्चे हैं।