फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Day Leela will be held on 18th with Ganesh Puja and night Leela will be held from 22nd

Nainital News: 18 को गणेश पूजन के साथ दिन की लीला और 22 से रात्रि लीला होगी

Sun, 14 Sep 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Day Leela will be held on 18th with Ganesh Puja and night Leela will be held from 22nd
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति की ओर से रामलीला संचालन की तैयारी जोरों पर की जा रही हैं। समिति के सदस्य विवेक कश्यप ने बताया कि 18 सितंबर को गणेश पूजन के साथ दिन की लीला का शुभारंभ और 22 सितंबर से रात्रि लीला का शुभारंभ होगा। मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज ने बताया कि दिन की लीला के लिए भव्य व्यास मंच बन चुका है। रामलीला के लिए भव्य आतिशबाजी की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


समिति के प्रमुख सदस्य तनुज गुप्ता ने बताया कि 22 सितंबर को नगर में श्री राम विवाह का भव्य आयोजन प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से और रात्रि लीला का मंचन श्री राधा रानी आदर्श रामलीला मंडल बरसाना, मथुरा द्वारा किया जाएगा। वहीं दिन की लीला के निर्देशक अमित जोशी ने बताया कि रामलीला में सभी पात्रों के लिए नई पोशाकें और मुकुट आदि की खरीदारी चल रही है। दिन की लीला के लिए पात्रों के चयन की प्रक्रिया भी संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्यों के निर्देशन में चल रही है।
विज्ञापन


पुतलों का निर्माण शुरू
रामलीला से संबंधित पुतलों को बनाने का कार्य शंभू बाबा के निर्देशन में जोर-शोर से चल रहा है। इनमें मुख्य रूप से स्वर्ण लंका, स्वर्ण हिरण, जटायू, रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण, ताड़का और खरदूषण के पुतले बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed