फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Data blocked the way to entry

Nainital News: डाटा ने रोक दी प्रवेश की राह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Data blocked the way to entry
हल्द्वानी। महाविद्यालयों में एक ओर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दूसरी तरफ यूजी द्वितीय व चतुर्थ और पीजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी अगली छमाही में दाखिले शुरू नहीं हो पाए हैं। पोर्टल पर उत्तीर्ण छात्रों का डाटा अपलोड नहीं होने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से 30 जून को स्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर और 10 जुलाई को स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विवि की ओर से अब तक उत्तीर्ण छात्रों का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड नहीं कराया गया है। इससे महाविद्यालयों को पास हुए छात्रों का डाटा उपलब्ध नहीं हो रहा है। जानकारी ऑनलाइन अपलोड होने के बाद ही अगली कक्षा में दाखिला होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में इस बार यूजी द्वितीय, चतुर्थ और पीजी दूसरे सेमेस्टर में करीब नौ हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें अधिकतर विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थी से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने के बाद कॉलेज की ओर से इसका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं फीस जमा कर पाएंगी। तभी अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित होगा। - डॉ. रोहित कांडपाल, सहायक प्रवेश प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed