फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Danger to the house due to breaking of wall in Jangaliyagaon

Nainital News: जंगलियागांव में दीवार टूटने से मकान को खतरा

Thu, 07 Aug 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 07 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Danger to the house due to breaking of wall in Jangaliyagaon
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में मूसलाधार बारिश के चलते हरेंद्र सिंह कुल्याल के मकान के आगे भूस्खलन होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की सूचना के बाद पटवारी चंद्रा गोस्वामी ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इधर बेतालघाट से रामनगर को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में गजार के पास मलबा आने से सड़क बंद होने पर तहसीलदार भुवन भंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निजी मशीन से मार्ग को खोलकर यातायात शुरू किया। वहीं ओखलढूंगा मोटर में आए मलबे को भी हटाकर मार्ग खोला गया। हालांकि हल्ड्यानी-पीपल मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है। लोनिवि मार्ग को खोलने में लगा हुआ है। वहीं नगर पालिका भीमताल के वार्ड नंबर तीन में बिजलौरी मोटर मार्ग पर बारिश के चलते गड्ढे होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। लेक पैराडाइस की ललिता अरिगम ने नगर पालिका से मार्ग को सही करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed